भारत

धर्म परिवर्तन: हिन्दू धर्म अपनाया, प्रेम विवाह किया, लगाई सुरक्षा की गुहार

jantaserishta.com
5 Sept 2022 12:03 PM IST
धर्म परिवर्तन: हिन्दू धर्म अपनाया, प्रेम विवाह किया, लगाई सुरक्षा की गुहार
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में मोहब्बत के खातिर मुस्लिम युवती ने धर्म परिवर्तन कर लिया और प्रेमी से शादी कर ली. मुस्लिम युवती सुजैन ने प्रेमी दीपक को पाने के लिए हिन्दू धर्म अपनाया. साथ ही अपना नाम भी बदल लिया. लेकिन अब दोनों परेशान हैं क्योंकि युवती के घर वालों ने युवक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है. प्रेमी-प्रेमिका ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर डाला और सुरक्षा की गुहार लगाई.
बताया जा रहा है कि 3 सितम्बर को सुजैन घर से निकली और प्रेमी दीपक के साथ चली गई. बेटी जब घर नहीं लौटी तो सुजैन के परिजनों ने थाना शाहगंज में प्रेमी दीपक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. मुकदमा दर्ज होने के बाद सुजैन उर्फ सुजाता और उसका प्रेमी दीपक बेहद परेशान हैं. दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर सुरक्षा दिए जाने की गुहार लगाई है.
वायरल वीडियो में युवती कह रही है, ''मैंने आज से एक डेढ़ साल पहले ही हिन्दू धर्म अपना लिया था. बिना किसी दबाव के 4 सितंबर 2022 को मैंने अपनी मर्जी से आर्य समाज मंदिर में दीपक से शादी की है. लेकिन मेरे घरवाले दीपक और मेरी हत्या करना चाहते हैं. दीपक को झूठे केस में फंसाना चाहते हैं. आगरा पुलिस प्रशासन से मेरी विनती है कि वो मुझे, दीपक को और उनके घरवालों को सुरक्षा दे.''
युवती अपने पिता से बेहद डरी हुई है. एक ओर सुजैन उर्फ सुजाता अपने पिता पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर वीडियो वायरल कर रही है. तो दूसरी ओर युवती के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को दीपक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. पिता की तहरीर पर शाहगंज पुलिस ने दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story