भारत

गेमिंग ऐप के जरिए धर्मांतरण, मामले ने काफी तूल पकड़ा

jantaserishta.com
23 Jun 2023 9:08 AM IST
गेमिंग ऐप के जरिए धर्मांतरण, मामले ने काफी तूल पकड़ा
x
गाजियाबाद: गाजियाबाद में धर्मातरण मामले को लेकर पुलिस ने आज कोर्ट में शाहनवाज खान उर्फ बद्दो की रिमांड मांगी थी। पुलिस को 23 जून से लेकर 3 दिनों की पुलिस रिमांड की परमिशन कोर्ट ने दे दी है। अब पुलिस इन 3 दिनों में शाहनवाज खान उर्फ बद्दो से अपने कई सवालों के जवाब निकलेगी। पुलिस की कोशिश होगी कि बद्दो से जुड़े सभी जवाब उसे इन 3 दिनों के अंदर मिल सके। पुलिस सारे साक्ष्य जुटाने की पूरी कोशिश करेगी। पुलिस ने बद्दो के मोबाइल फोन और लैपटॉप को पहले ही फॉरेंसिक के पास डाटा रिकवर होने के लिए भेज दिया है। दरअसल, 30 मई को गाजियाबाद पुलिस ने धर्मातरण से जुड़े एक मामले की शिकायत पर करवाई करते हुए गाजियाबाद से एक मौलवी और फिर महाराष्ट्र से शाहनवाज खान उर्फ बद्दो जो इस धर्मातरण केस का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस को शुरुआती तौर पर इस केस में चार नाबालिग लड़कों के धर्मातरण का मामला पकड़ में आया था। इसके बाद पुलिस को कई और राज्यों से इनपुट मिले थे कि वहां पर भी धर्मातरण के कई मामले सामने आए हैं। गेमिंग ऐप के जरिए नाबालिक बच्चों का धर्मातरण करने का यह मामला काफी तूल पकड़ चुका है। इस मामले में देश की कई जांच एजेंसियां भी इंवॉल्व हो चुकी हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में मुख्य अभियुक्त शहनवाज उर्फ बद्दो को 23 जून से 3 दिवस की पुलिस कस्टडी रिमांड मे लिए जाने के इजाजत मिली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story