
x
खुद के साथ अन्य को भी धर्मातरण के लिए प्रेरित करने का दबाव.
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद में हुए धर्मांतरण मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। गेमिंग ऐप के जरिए नाबालिगों को शिकार बनाया जाता है और उनका धर्मांतरण कराया जाता है। अब एक चैट भी सामने आया, इसके मुताबिक आरोपी और पीड़ित के बीच अन्य लोगों के धर्मांतरण को लेकर भी बात हुई है। इसमें आरोपी ने पीड़ित पर दबाव भी बनाया है। पकड़े गए मौलवी अब्दुल रहमान और कुछ पीड़ितों के बीच की चैट सामने आई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गेमिंग ऐप के बाद डिस्कार्ड चैट ऐप को डाउनलोड कर उस पर इस्लाम से जुड़े लिंक और वीडियो भेजे जाते थे और उन पर दबाव बनाया जाता था कि वह धर्मांतरण करें और अपने दोस्तों को भी उसके लिए प्रेरित करें। सामने आई चैट में इस बात का भी जिक्र है कि किस तरीके से अल्लाह पर भरोसा बनाना है और दूसरे लोगों को भी इसके लिए तैयार करना है।
अगर कोई भी बच्चा विशेष धर्म के किसी भी काम को करने से मना करता था, तो उसे कहा जाता था कि यह एक गुनाह है। गुनाह होने पर इसका हिसाब-किताब किया जाएगा। बच्चों को डराया जाता था और उन्हें जबरदस्ती वीडियो देखने पर मजबूर किया जाता था। आपत्तिजनक वीडियो देखने के बाद उन्हें कहा जाता था कि उन्हें जन्नत नसीब होगी। इन सभी बातों के लिए डिस्कार्ड ऐप का इस्तेमाल किया जाता था।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसधर्मांतरणGhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad PoliceConversion
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





