भारत

दो कांग्रेस नेता की बातचीत वायरल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को घेरा

jantaserishta.com
13 Oct 2021 1:57 PM IST
दो कांग्रेस नेता की बातचीत वायरल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को घेरा
x
फाइल फोटो 
उन पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं.

बेंगलुरु: कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कांग्रेस के ही दो नेता शिवकुमार को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं और उन पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं.

इस वीडियो में कांग्रेस के पूर्व लोकसभा सांसद वीएस उगरप्पा (VS Ugrappa) और कर्नाटक कांग्रेस के मीडिया कॉर्डिनेटर सलीम (Salime) कानाफूसी करते हुए दिख रहे हैं.
वायरल वीडियो में, मीडिया कॉर्डिनेटर सलीम कहते हैं कि शिवकुमार 10% घूस लेते हैं और उनके सहयोगियों ने सैकड़ों करोड़ रुपये की संपत्ति बनाई है. सलीम ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिवकुमार पहले 6% से 8% कमीशन लिया करते थे, लेकिन अब ये 10% से 12% हो गया है. उन्होंने ये भी कहा कि ये बहुत बड़ा घोटाला है और आप जितना खोदोगे, उतना निकलेगा. सलीम ने आरोप लगाते हुए कहा कि डीके के करीबी मुलगुंड ने 50 से 100 करोड़ रुपये कमाए हैं और सोचिए जब मुलगुंड के पास इतना है तो डीके के पास कितना होगा?
वहीं, पूर्व सांसद वीएस उगरप्पा ने कहा कि हमने डीके को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए कड़ा संघर्ष किया, लेकिन उन्होंने हमें ही चोट पहुंचाई.
सलीम वीडियो में आगे शिवकुमार पर शराब पीने का आरोप भी लगाते सुनाई दे रहे हैं. सलीम कहते हैं कि वो बात करते समय अक्सर हकलाते हैं और उन्हें शक है कि वो शराब पीकर आते हैं. सलीम ने कहा कि 'वो बात करते समय हकलाते हैं. मुझे नहीं पता कि ये लो बीपी की वजह से होता है या शराब की वजह से. हम लोग भी कई बार चर्चा कर चुके हैं. मीडिया भी पूछ चुकी है.'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story