भारत

बाप रे! काटा तो कुत्ते पर ब्लेड से किया हमला, मालिक ने कर दिया मर्डर, फिर...

jantaserishta.com
21 March 2022 2:19 PM IST
बाप रे! काटा तो कुत्ते पर ब्लेड से किया हमला, मालिक ने कर दिया मर्डर, फिर...
x
घायल छत्रपाल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक शख्स ने कुत्ते को लेकर हुए विवाद में दूसरे शख्स की हत्या कर दी. इंदिरापुरम के शक्तिखण्ड इलाके में छतरपाल ने मुस्तकीम का मर्डर कर दिया. बताया जा रहा है कि मुस्तकीम को छतरपाल के कुत्ते ने काट लिया था. इस पर मुस्तकीम ने कुत्ते को पीट दिया था. गुस्साए छतरपाल ने कैंची घोंप कर मुस्तकीम को मार डाला.

दरअसल, मुस्तकीम और छत्रपाल दोनों ही इंदिरापुरम शक्ति खंड इलाके में रहते हैं. मुस्तकीम शराब पीने का आदी था और छत्रपाल से उसकी पुरानी जान पहचान थी. एक दिन छत्रपाल के घर एक पालतू कुत्ते ने मुस्तकीम को काट लिया था. इसे लेकर मुस्तकीम और छत्रपाल के बीच नोकझोंक भी हुई थी.
इसके बाद मुस्तकीम ने छत्रपाल को धमकाते हुए कुत्ते को मार डालने की धमकी दी. रविवार को मुस्तकीम शराब पीकर छत्रपाल के घर पहुंचा और उसके कुत्ते को ब्लेड से घायल कर दिया. इसको लेकर दोनों पक्षों में जमकर झगड़ा शुरु हुआ और झगड़ा इतना बढ़ा कि मुस्तकीम के सीने में छत्रपाल ने कैंची मार दी.
घायल छत्रपाल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने कत्ल के इल्जाम में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. कत्ल में इस्तेमाल की गई कैंची को भी बरामद कर लिया गया है. 28 साल का मुस्तकीम पटना का रहने वाला था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story