
x
अजीबो गरीब मामला सामने आया है.
इंदौर: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, एक महिला को एसीडिटी के चलते डकार क्या आई, दो परिवारों में विवाद हो गया, मारपीट और चाकूबाजी तक हुई। दोनों पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मामला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के संजय नगर का है। यहां के निवासी राहुल की मां की रविवार की रात को तबीयत बिगड़ी और उन्हें एसीडिटी होने के साथ डकारें भी आई।
इसके चलते पड़ोस में रहने वाले आकाश ने आपत्ति दर्ज कराई और चाकू से हमला भी किया गया। इसके बाद यह मामला पुलिस के पास पहुंचा। आकाश ने शिकायत दर्ज कराई है कि पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के यहां से शोर होता है, जिससे उन्हें परेशानी होती है। शोर न मचाने के लिए कहा गया। लेकिन, वह नहीं माने और विवाद हो गया। राहुल और आकाश ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





