भारत
मकान के सामने बकरी जाने पर हुआ विवाद, युवक का काटा प्राइवेट पार्ट
jantaserishta.com
29 Aug 2023 2:47 PM IST

x
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पड़ोसी के मकान के सामने बकरी जाने पर विवाद हो गया। दूसरे पक्ष ने मारपीट के दौरान एक शख्स का गुप्तांग काट दिया। लहूलुहान हालत में घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। इलाज के बाद वह घर पर है।
थाना प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि रोजा थाना क्षेत्र के उदियापुर गांव निवासी 30 साल के युवक ने घर में बकरियां पाली हुई हैं। बकरी युवक के मकान के सामने वाले मकान के पास जाकर गंदगी करती है। इसी को लेकर युवक और पड़ोसी के बीच विवाद हो गया। उसी दौरान मारपीट हो गई और एक पक्ष भारी पड़ गया। उसने उसके गुप्तांग को दांतों से काट लिया है। शिकायत मिलने के बाद घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





