भारत

महिला ने रोड में अधेड़ उम्र के प्रेमी को पीटा, दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे, इस बात को लेकर हुआ विवाद

jantaserishta.com
25 May 2021 10:13 AM IST
महिला ने रोड में अधेड़ उम्र के प्रेमी को पीटा, दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे, इस बात को लेकर हुआ विवाद
x
एक वीडियो वायरल हुआ है...

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां पर एक महिला अधेड़ उम्र के व्यक्ति को पीट रही है. बताया जा रहा है कि महिला चंडीगढ़ की रहने वाली है और पिट रहा व्यक्ति मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड के रतवारा गांव का रहने वाला है. इनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे.

शादी करने के बहाने से आरोपी व्यक्ति अपनी प्रेमिका को मुजफ्फरपुर लेकर आया था. कुछ दिन तक दोनों साथ में रहे और लॉकडाउन हो गया. इस दौरान शख्स अपनी प्रेमिका को छोड़कर चुपचाप अपने गांव निकलने की कोशिश करने लगा. जैसे ही महिला को इस बात की जानकारी हुई कि उसका प्रेमी भाग रहा है वो भी उसे पकड़ने के लिए निकल पड़ी और अपने प्रेमी को बस अड्डे से पकड़ लिया.
महिला ने देखते ही उसे अपने अधेड़ उम्र के प्रेमी को पीटना शुरू कर दिया. महिला का कहना है कि पैसे ऐंठने के बाद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया और चुपचाप भागने लगा. बस स्टैंड पर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ और लोगों की भीड़ जमा हो गई.
इस बीच सड़क हो रहे इस हंगामे की खबर जब पुलिस को लगी. मौके पर पहुंचकर दोनों को थाने लेकर आई फिर पता चला कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे. पुलिस ने बताया कि अधेड़ ने महिला से शादी का वादा किया था और उसे अपने साथ ट्रेन से मुजफ्फरपुर लेकर आया. लेकिन स्टेशन पहुंचते ही शख्स ने पलट गया और महिला को इमलीचट्टी बस स्टैंड अकेले छोड़कर निकल लिया.
जब महिला को शक हुआ तो उसने खोजबीन शुरू कर दी फिर वो किसी की मदद से इमलीचट्टी बस स्टैंड पहुंच हई. जहां पर अधेड़ को ढूंढ लिया. इसके बाद महिला ने अपने प्रेमी को पीटना शुरू कर दिया. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामला शांत कराया. इसके बाद अधेड़ औराई चला गया और महिला चंडीगढ़ लौट गई.
महिला का आरोप है कि वो दोनों बिना शादी के वो दोनों चंड़ीगढ़ में साथ रहते थे. आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया था और वो उसके साथ बिहार आ गई. इसके बाद प्रेमी उसे यहां छोड़कर भागने लगा. वहीं इस मामले में आरोपी शख्स का कहना है कि ये महिला मेरे साथ नहीं रहेगी और न ही वो मेरे साथ रहना चाहती है. इसलिए मैं जाने लगा था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story