
x
बड़ी खबर
Theog. ठियोग। ठियोग के नेहरू मैदान में लगाए गए अस्थायी स्टालों को लेकर शुक्रवार को हंगामे जैसे हालात पैदा हो गए। प्रशासन ने इन स्टालों को लगाने की अंतिम तिथि 11 सितंबर निर्धारित की थी। इससे पहले यह सीमा पांच सितंबर तय की गई थी, लेकिन लगातार बारिश और ग्रामीण सडक़ों के बंद होने के चलते प्रशासन ने इसे छह दिन और बढ़ाकर 11 सितंबर तक कर दिया था। निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बावजूद शुक्रवार को भी मैदान में कई स्टॉल लगे रहे। इससे स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी फैल गई। व्यापार मंडल ने इसे प्रशासन की लापरवाही बताते हुए कड़ा विरोध जताया। व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर ने कहा कि जब प्रशासन नियम बनाता है, तो उसे सख्ती से लागू भी करना चाहिए। वहीं, व्यापार मंडल महासचिव गौरव जोशी ने कहा कि बाहरी स्टॉलधारकों की वजह से स्थानीय दुकानदारों को घाटा उठाना पड़ रहा है।
उन्होंने मांग की कि समय सीमा पूरी होने के बाद मैदान पूरी तरह से खाली कराया जाए, ताकि स्थानीय व्यापार को राहत मिल सके। अधिकारियों ने मैदान की ओर जाने वाली सडक़ पर बैरिकेड लगाकर लोगों को वापस भेजना शुरू किया और मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। हालात को देखते हुए स्टॉल लगाने वाले व्यापारियों ने भी अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर और महासचिव गौरव जोशी ने प्रशासन पर समय रहते उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाया और कहा कि यदि समय रहते कदम उठाए जाते, तो स्थानीय व्यापारियों को नुकसान का सामना नहीं करना पड़ता। नेहरू मैदान में अस्थायी स्टॉलों को समय सीमा से अधिक बढ़ाना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि बाजार भी अव्यवस्थित हो जाता है। प्रशासन से अपील की है कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





