भारत

मोबाइल में गेम खेलने को लेकर हुआ विवाद, 9 वीं के छात्र को दोस्त ने मार दी गोली

jantaserishta.com
3 Aug 2023 4:42 PM IST
मोबाइल में गेम खेलने को लेकर हुआ विवाद, 9 वीं के छात्र को दोस्त ने मार दी गोली
x
जानें हैरान करने वाला मामला.
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को मोबाइल में गेम खेलने को लेकर हुए विवाद में नौवीं के छात्र आकाश कुमार को उसके ही दोस्त ने गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को मकनपुर चौक के पास कुछ दोस्त मोबाइल पर गेम खेल रहे थे। इसी दौरान बताया जाता है कि आकाश का दोस्त से विवाद हो गया। इसी विवाद में दोस्त ने आकाश को गोली मार दी।
घायल अवस्था में आनन-फानन में स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से उसे इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है। गोपालपुर के थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घायल आकाश के पिता गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के जवान हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story