क्रिकेट खेलने को लेकर हुआ विवाद, महिला पर कुल्हाड़ी से वार

रामपुर बुशहर: उपमंडल रामपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत डंसा के नोगीधार गांव में दिल दहलाने वाला एक मामला घटित हुआ है। यहां क्रिकेट खेलने को लेकर एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिला काे सिर पर चोट आई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार यह मामला रामपुर के नोगीधार का है। पुलिस के अनुसार तमैसू ढांक पर स्थित खेल मैदान में क्षेत्र के युवक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे थे। इस दौरान युवकों ने महिला मंडल की प्रधान को प्रतियोगिता के शुभारंभ के लिए आमंत्रित किया था। इस दौरान यह मामला घटित हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





