भारत

पुलिस की आपत्तिजनक टिप्पणी पर विवाद, चौकी प्रभारी और सिपाही लाइन हाजिर

jantaserishta.com
3 Sept 2026 8:17 AM IST
पुलिस की आपत्तिजनक टिप्पणी पर विवाद, चौकी प्रभारी और सिपाही लाइन हाजिर
x
जानें पूरा मामला.
आगरा: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी में जय श्रीराम मंदिर पर बुधवार रात अग्रवाल सेवा समिति की आम सभा की बैठक के दौरान पुलिसकर्मी की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बैठक में मौजूद अग्रवाल समाज के लोगों ने इस पर विरोध जताया। इसके बाद समाज के लोग नारेबाजी करते हुए फतेहपुर सीकरी थाने पहुंच गए और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर देर रात तक धरने पर बैठे रहे।
जय श्रीराम मंदिर परिसर में अग्रवाल समाज की आम सभा की बैठक चल रही थी। बैठक के दौरान कुछ लोगों की ओर से पुलिस को भी बुलाया गया था। इसी दौरान कस्बा चौकी प्रभारी वरुण पंवार द्वारा बैठक में मौजूद लोगों को डांटने के दौरान अपशब्द कहे जाने का आरोप लगाया गया। पुलिसकर्मी की टिप्पणी से वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया।
समाज के लोगों ने मौके पर ही विरोध जताया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने की ओर रवाना हो गए। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए और थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह से मामले की शिकायत की। उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले चौकी प्रभारी वरुण पंवार और सिपाही हेमंत चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
थाना प्रभारी ने मौके पर मौजूद लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की और मामले को शांत कराने का प्रयास किया, हालांकि लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे और देर रात तक थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे।
मामले की जानकारी समाज के लोगों ने स्थानीय सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष को भी दी। इसके बाद विवाद की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने चौकी प्रभारी वरुण पंवार और सिपाही हेमंत चौधरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को लाइन हाजिर कर दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद धरने पर बैठे लोगों को अपना धरना खत्म किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है और अनुशासनहीनता के आरोपों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story