भारत

मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, 3 पर मामला दर्ज

Shantanu Roy
2 Sep 2023 4:30 PM GMT
मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, 3 पर मामला दर्ज
x
अमृतसर। सुल्तान विंड रोड के आजाद नगर में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी में तेज गाने बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। हालांकि दोनो पक्षों में हुए इस विवाद के बाद देर रात मोहल्ले के लोगों द्वारा दोनों में राजीनामा करवा दिया गया था। जिसके बाद आज दिन सुबह-सुबह गाड़ी चालक अपने साथियों को साथ लेकर दूसरे पक्ष के घर पहुंच गया। जहां उसने परिजनों पर हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित परिवार के लोग हमले में घायल हो गए।
घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को मामले की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने हमलावारों के खिलाफ मामला दर्ज करके 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली थी कि गाड़ी में तेज गाने बजाने से युवक को लोगों ने रोका था। जिसके बाद उनका राजीनामा हो गया था। लेकिन आज गाड़ी चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने 3 लोगों को काबू कर लिया है। उन्होंने बताया आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story