भारत

उदयनिधि को मंत्री बनाने से विवाद, एआईएडीएमके और बीजेपी स्टालिन पर बरसे

jantaserishta.com
14 Dec 2022 2:30 PM IST
उदयनिधि को मंत्री बनाने से विवाद, एआईएडीएमके और बीजेपी स्टालिन पर बरसे
x
चेन्नई (आईएएनएस)| मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की कैबिनेट में उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन को शामिल किए जाने की विपक्षी अन्नाद्रमुक और भाजपा ने आलोचना की है। एआईएडीएमके के प्रवक्ता कोवई सत्यन ने एक बयान में कहा, प्रिंस चामिर्ंग को कैबिनेट मंत्री बनाया जा रहा है और जल्द ही उन्हें किंग बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि स्टालिन ने राज्य की जनता से झूठ बोला है और वादे के विपरीत अपने बेटे को मंत्री बनाया है। उन्होंने कहा कि डीएमके अलोकतांत्रिक तरीके से काम कर रही है।
जूनियर स्टालिन के मंत्री बनने के खिलाफ भाजपा भी जोरदार तरीके से उतरी। पार्टी प्रवक्ता नारायणन थिरुपति ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, वंशवादी राजनीति लोकतंत्र के लिए अच्छी नहीं है। विपक्ष में रहते हुए स्टालिन ने जो कुछ कहा था, उससे पीछे हट गए हैं।
अन्नाद्रमुक नेता ने यह भी कहा कि 2024 तक उदयनिधि उपमुख्यमंत्री बन जाएंगे और 2026 में वह पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।
एआईएडीएमके के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि पार्टी डीएमके द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से राजनीति करने और वंशवाद की राजनीति में लिप्त होने के खिलाफ राज्य भर में एक अभियान चलाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story