लाउड स्पीकर को लेकर जारी विवाद, 72 फीसदी मस्जिदों ने कम की स्पीकर की आवाज

महाराष्ट्र में लाउड स्पीकर को लेकर जारी विवाद के बीच मुंबई में मौजूद 72 फीसदी मस्जिदों ने अजान के दौरान लाउड स्पीकर की आवाज कम कर ली है। इसके अलावा कई मस्जिदों ने सुबह की अजान के लिए लाउड स्पीकर का इस्तेमाल बंद कर दिया है। मुंबई पुलिस द्वारा हाल में जारी किए गए सर्वे में ये बात सामने आई है। महाराष्ट्र पुलिस का ये सर्वे ऐसे समय पर आया है जब ऑल इंडिया सुन्ना जमीयतुल उलेमा संगठन की मुंबई शाखा ने मुंबई पुलिस से लाउड स्पीकर के इस्तेमाल को लेकर परमिशन मांगी है। संगठन ने कहा कि कुछ लोग नमाज के दौरान लाउड स्पीकर का इस्तेमाल बंद कराना चाहते हैं इसलिए उन्होंने मुंबई पुलिस से इजाजत चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





