भारत

केरल फिल्म पुरस्कारों पर बढ़ा विवाद, बाहरी एजेंसी से जांच कराने की मांग

jantaserishta.com
3 Aug 2023 4:19 PM IST
केरल फिल्म पुरस्कारों पर बढ़ा विवाद, बाहरी एजेंसी से जांच कराने की मांग
x
तिरुवनंतपुरम: सत्तारूढ़ वाम मोर्चा सरकार की दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी की युवा शाखा ऑल इंडिया यूथ फ्रंट (एआईवाईएफ) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और राज्य के संस्कृति मंत्री साजी चेरियन से आग्रह किया है कि केरल राज्य फिल्म पुरस्कारों पर जारी विवाद की जांच बाहरी एजेंसी से कराई जाए।
दरअसल, पिछले दिनों निर्देशक विनयन ने निर्देशक रंजीत की आलोचना की थी। रंजीत वर्तमान में केरल राज्य चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष हैं। अकादमी राज्य फिल्म पुरस्कारों का चयन करती है। निर्देशक विनयन ने रंजीत पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पुरस्कारों के निर्णय के समय जूरी के फैसले में हस्तक्षेप किया था। मुख्यमंत्री से एआईवाईएफ ने शिकायत करते हुए अकादमी से बाहर किसी एजेंसी से जांच की मांग की है।
लोकप्रिय फिल्म निर्माता विनयन ने भी सीएम से शिकायत करते हुए उन्हें एक ऑडियो क्लिप दी है, जिससे पता चलता है कि विजेताओं के चयन में सबकुछ ठीक नहीं था। इस बीच जूरी के अध्यक्ष गौतम घोष ने किसी भी बाहरी प्रभाव से इनकार करते हुए दावा किया है कि चयन स्वतंत्र और निष्पक्ष था। उनके अनुरोध के आधार पर मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story