भारत

'हिजाब' पर विवाद तेज, अब तिरंगा बनाम भगवा झंडे की 'जंग' भी शुरू

jantaserishta.com
8 Feb 2022 2:41 PM IST
हिजाब पर विवाद तेज, अब तिरंगा बनाम भगवा झंडे की जंग भी शुरू
x
देखें वीडियो।

Hijab Row: हिजाब विवाद पर कर्नाटक में स्थिति बिगड़ती जा रही है. वहां कथित रूप से एक शैक्षिक संस्था में तिरंगे की जगह भगवा झंडा लगाया गया है. इससे जुड़े कुछ वीडियोज भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. इस मामले पर कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार का बयान भी आया है. उन्होंने ऐसी घटनाओं से प्रभावित शैक्षिक संस्थाओं को एक हफ्ते के लिए बंद करने का सुझाव दिया है.

वायरल वीडियो कर्नाटक के शिमोगा का बताया जा रहा है. इसमें एक शख्स झंडे के पोल पर चढ़ा हुआ है. वहीं नीचे कई अन्य लोग खड़े हैं, जिनको छात्र बताया गया है. पोल पर भगवा झंडा लगने के बाद छात्र खुशी से चिल्लाते दिख रहे हैं.
हिजाब विवाद के बीच कुछ और वीडियोज भी सामने आए हैं. एक दूसरा वीडियो कर्नाटक के एक कॉलेज से सामने आया है, जिसमें कुछ लोग हिजाब पहने लड़की के सामने नारेबाजी कर रहे हैं और जय श्री राम के नारे लगे रहे हैं. वहीं लड़की 'अल्लाहू अकबर' कह रही है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story