भारत
स्कूल में छात्रों के माथे से तिलक मिटाने पर विवाद, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
jantaserishta.com
19 July 2023 2:52 PM IST

x
महिला पीटी टीचर पर कार्रवाई की मांग की।
रांची: झारखंड के रामगढ़ जिला मुख्यालय में एक हाई स्कूल में छात्रों के माथे से तिलक मिटाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसे लेकर हिंदू संगठनों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक के सामने विरोध जताया और छात्रों के माथे से तिलक मिटाने का आदेश देने वाली महिला पीटी टीचर पर कार्रवाई की मांग की।
बताया गया कि गांधी मेमोरियल प्लस टू हाईस्कूल में सोमवार को 12वीं कॉमर्स के 14 स्टूडेंट्स तिलक लगाकर पहुंचे थे। छात्रों ने कहा कि पीटी टीचर दीपाली ने उनका तिलक जबरन मिटवा दिया। जानकारी मिलने पर बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों के लोग स्कूल पहुंचे। उन्होंने प्रधानाध्यापक संतोष कुमार से कहा कि सावन का महीना होने के कारण ज्यादातर घरों में पूजा-पाठ हो रहा है। छात्र अगर तिलक लगाकर स्कूल आ रहे हैं तो इस पर एतराज क्यों हो रहा है?
क्या ऐसा कोई सरकारी आदेश है कि छात्र तिलक लगाकर स्कूल नहीं आ सकते? प्रधानाध्यापक ने कहा कि इस बारे में उन्होंने शिक्षिका से बात की है। आगे से ऐसा नहीं होगा। हिंदू संगठनों ने इस प्रकरण को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी के पास भी मौखिक तौर पर शिकायत की है।
बजरंग दल के सुरक्षा प्रमुख दीपक मिश्रा ने कहा कि अगर आगे इस तरह की पुनरावृत्ति हुई तो स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन होगा। बता दें कि झारखंड के धनबाद में बीते दिनों एक स्कूल में बिंदी लगाकर पहुंची एक छात्रा ने शिक्षिका द्वारा दंडित किए जाने से आहत होकर खुदकुशी कर ली थी।
Tagsझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड पुलिसतिलकहिंदू संगठनJharkhandJharkhand NewsJharkhand PoliceTilakHindu Organization
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





