भारत
अंडा पर हुआ विवाद, एक महिला को मार डाला गया, फैली सनसनी
jantaserishta.com
6 Feb 2023 8:53 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
जानें पूरा मामला.
औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट के बाद गोलीबारी हुई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए. मामला खुदवां थाना क्षेत्र के मलवां गांव का है. जानकारी के मुताबिक, उधार में अंडा खाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ा और मामले ने हिंसक रूप ले लिया. इस मामले में पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है.
दाउदनगर के बीडीओ सह प्रभारी अंचलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि एक दुकान में उधार का अंडा खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया. विवाद के बाद वहां मारपीट और गोलीबारी शुरू हो गई. वहीं, पास में रविदास की पूजा का आयोजन चल रहा था. जिस कारण वहां काफी भीड़ थी. गोलीबारी जब हुई तो इसकी चपेट में एक महिला आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
वहीं, 8 लोग इसमें घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां गंभीर हालत को देखते हुए 2 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया.
मृतक महिला की पहचान तपेश्वर राम की पत्नी के रूप में की गई है. जबकि, घायलों की पहचान धर्मेंद्र राम, रीता देवी, करीमन राम, अशोक राम, रामजन्म राम, शिवनंदन राम, पंकज कुमार और कुंदन कुमार आदि के रूप में की गई है.
ओबरा के सीओ अरुण कुमार ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि, 2 की तलाश जारी है. गिरफ्तार लोगों में शंभू चौधरी, उमेश चौधरी और रामबचन चौधरी शामिल हैं.
Tagsऔरंगाबादऔरंगाबाद न्यूज़औरंगाबाद पुलिसगोलीबारीहत्याअंडाAurangabadAurangabad NewsAurangabad Policeshootingmurderegg
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





