जाति को लेकर हुए विवाद, रिस्ट बैंड पहनने को लेकर मारपीट में छात्र की मौत

चेन्नई: तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के एक स्कूल में 17 वर्षीय छात्र की अपने कुछ सहपाठियों के साथ 'जाति' को लेकर हुए हिंसक विवाद में मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने 3 छात्रों पर मामला दर्ज किया है और 2 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. कथित तौर पर पीड़ित सेल्वा सूर्या का 26 अप्रैल को एक अन्य छात्र के साथ विवाद हुआ, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि उसने अपनी कलाई में एक निश्चित जाति को दर्शाने वाला धागा या बैंड पहना हुआ था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सूर्या की जिस छात्र से लड़ाई हुई वह उसका जूनियर है और दलित समुदाय से आता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





