भारत

सरस्वती पूजा में विवाद: प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प, युवक की मौत

jantaserishta.com
6 Feb 2022 7:15 PM IST
सरस्वती पूजा में विवाद: प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प, युवक की मौत
x
पढ़े पूरी खबर

खगड़िया: बिहार के खगड़िया में सरस्वती पूजा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक झड़प के दौरान दोनों गुटों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें उस युवक को गोली लग गई.

घटना मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार गांव की है. इस हिंसक झड़प में लाठी-डंडे चलने के साथ दो राउंड फायरिंग हुई थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करने की कोशिश की.
खबरों के मुताबिक रोहियार गांव में एक गुट मूर्ति को विसर्जित करने के लिए कोसी नदी घाट की तरफ लेकर जा रहे थे. इसी दौरान रोहियार गांव का ही निवासी रजंन यादव और उसके समर्थक बीच में आ गए और विसर्जन के दौरान बज रहे डीजे को बंद करने को कहा.
इसी को लेकर दोनों गुटों में विवाद शुरू हो गया और हाथापाई शुरू हो गई. आरोप है कि इसी दौरान रजंन यादव नाम के शख्स ने गोली चला दी जो विसर्जन में ही शामिल एक युवक संस्कार कुमार को लग गई. लोगों ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की लेकिन वहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई.
बाद में फायरिंग के विरोध में मृतक के परिजन और समर्थकों ने दूसरे गुट के लोगों को लाठी डंडे से बुरी तरह पीट दिया. हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद गांव में हालात सामान्य हो गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story