भारत

कांग्रेस में घमासान जारी, हार्दिक पटेल है वजह

jantaserishta.com
4 May 2022 9:09 AM IST
कांग्रेस में घमासान जारी, हार्दिक पटेल है वजह
x

नई दिल्ली: गुजरात में चुनाव से पहले कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल की नाराजगी का सामना कर रही कांग्रेस ने उन्हें मनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। खबर है कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी इकाई में मतभेद दूर करने के लिए पटेल से संपर्क साधा है। पार्टी के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने भी इस बात की पुष्टि की है कि नेतृत्व ने पटेल से बात की है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पार्टी सूत्रों ने दावा किया है कि राहुल गांधी ने खुद पटेल को एक संदेश भेजा है, जिसमें उनसे पार्टी में बने रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने पार्टी प्रभाी और दूसरे नेताओं से भी मतभेदों को दूर करने के लिए पटेल से संपर्क करने के लिए कहा है। सुरजेवाला ने कहा, 'उस बातचीत को लेकर जानकारी केवल प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा जारी करेंगे।'
कहा जा रहा है कि पटेल प्रदेश कांग्रेस की तरफ से तरजीह नहीं दिए जाने से नाराज हैं। उन्होंने सोमवार को अपने ट्विटर बायो से 'कांग्रेस' और अपनी प्रोफाइल पिक्चर से पार्टी के चिन्ह की तस्वीर हटा ली। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने एजेंसी को बताया कि अगर हार्दिक पार्टी छोड़ते हैं, तो यह कांग्रेस का नुकसान होगा।
अटकलें लगाई जा रही थी कि पटेल भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, कांग्रेस नेता लगातार इस बात से इनकार कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पटेल की ऐसी कोई योजना नहीं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश नेतृत्व से नाराज हैं।
हाल ही में पटेल ने अनुच्छेद 370 हटाने के लिए और राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा सरकार की तारीफ की थी। उन्होंने सफाई दी थी कि वह राहुल गांधी या प्रियंका गांधी से नहीं, बल्कि प्रदेश नेतृत्व से नाराज है। उन्होंने कहा था, 'मैं राहुल गांधी या प्रियंका गांधी से परेशान नहीं हूं। मैं प्रदेश नेतृत्व से परेशान हूं। मैं परेशान क्यों हूं? चुनाव आ रहे हैं और ऐसे समय में ईमानदार और मजबूत लोगों के साथ मिलकर काम किया जाना चाहिए। उन्हें पद दिया जाना चाहिए।'
एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से लिखा, 'वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनना चाहते थ, लेकिन उन्हें केवल कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारी अध्यक्ष होने के बाद भी प्रदेश नेतृत्व की तरफ से लिए जा रहे फैसलों में उनकी राय नहीं ली जाती।' खास बात है कि भाजपा में शामिल होने की बात इनकार के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पटेल आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story