भारत

'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का विवादित बयान, मचा बवाल

jantaserishta.com
25 March 2022 1:56 PM IST
द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का विवादित बयान, मचा बवाल
x
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर इन दिनों चर्चा में चल रहे प्रोड्यूसर/डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने भोपाल के रहने वालों पर विवादित बयान दिया है. वीडियो वायरल होने के बाद अब इसपर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आपत्ति जताई है.

सोशल मीडिया पर विवेक अग्निहोत्री का जो बयान वायरल हो रहा है उसमें वह बोल रहे हैं- मैं भोपाल में बड़ा हुआ हूं लेकिन मैं भोपाली नहीं हूं. क्योंकि भोपाली का एक अलग connotation होता है. मैं कभी आपको अकेले में समझाऊंगा. किसी भोपाली से पूछना. भोपाली का मतलब है कि वह होमोसेक्सुअल है, नवाबी शौक वाला है'.
विवेक अग्निहोत्री के इसी बयान ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को नाराज कर दिया है. दिग्विजय सिंह ने विवेक पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है. दिग्विजय सिंह ने लिखा- विवेक अग्निहोत्री जी यह आपका अपना निजी अनुभव हो सकता है. यह आम भोपाल निवासी का नहीं है. मैं भी भोपाल और भोपालियों के संपर्क में 77 से हूं लेकिन मेरा तो यह अनुभव कभी नहीं रहा. आप कहीं भी रहें "संगत का असर तो होता ही है".
अभी यह साफ नहीं कि विवेक अग्निहोत्री का जो बयान वायरल हो रहा है वो कब का है और किस संदर्भ में उन्होंने यह कहा था. देखना मजेदार होगा दिग्विजय सिंह के बयान पर डायरेक्टर की तरफ से अब क्या बयान आता है.
बात करें विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स की तो, ये मूवी जबसे रिलीज हुई है रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने 13 दिन में 200 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में स्टारकास्ट की एक्टिंग से लेकर विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन तक, हर चीज की तारीफ हो रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story