भारत

पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता का विवादित बयान, अपनी ही पार्टी को घेरा

jantaserishta.com
22 Aug 2023 11:47 AM IST
पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता का विवादित बयान, अपनी ही पार्टी को घेरा
x
देखें वीडियो.
भोपाल: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी ने मंच से बोलते हुए विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ लोग हिंदुत्व की धार्मिक यात्राओं की बात करते हैं. जय गंगा मैया की, जय नर्मदा मैया की नारेबाजी करते हैं. यह बड़े शर्म की बात है, डूब मरने की बात है.
उन्होंने आगे कहा कि मुझे कांग्रेस से निकालना हो तो निकाल देना, लेकिन पार्टी दफ्तर में मूर्तियां बिठाना डूब मरने की बात है. अजीज कुरैशी ने कहा, "मुझे कोई डर नहीं, निकाल देना पार्टी से. नेहरू के वारिस कांग्रेस के लोग आज धार्मिक यात्राएं निकालते हैं, गंगा मैया की जय बोलते हैं, गर्व से कहो मैं हिंदू हूं. पीसीसी के दफ्तर में मूर्तियां बिठाते हैं, ये डूब मरने की बात है."
पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने सख्त लहजे में कहा कि देश की सभी पार्टियां, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है. उनसे मैं कहना चाहता हूं वह अच्छी तरह समझ लें कि मुसलमान आपका गुलाम नहीं है. मुसलमान क्यों वोट दे आपको, नौकरी आप देते नहीं, पुलिस, सेना, नेवी में आप लेते नहीं फिर क्यों वोट दे मुसलमान आपको.
अजीज कुरैशी ने विवादित बोलते हुए कहा कि 22 करोड़ मुसलमान में से अगर एक दो करोड़ मर भी जाएं तो कोई हर्ज नहीं. उन्होंने कहा, "जब पानी हद से गुजर जाएगा तो मुसलमानों ने हाथों में चूड़ियां नही पहन रखी हैं."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story