भारत

कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा- भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं

jantaserishta.com
28 March 2024 3:20 PM IST
कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा- भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं
x

सांकेतिक तस्वीर

कहा- पाकिस्तान में मिलिट्री राज चला रहे हैं, तो यहां नेता मिलिट्री राज चला रहे हैं।
टोंक: टोंक में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा ने भारत के लोकतंत्र की तुलना पाकिस्तान से कर दी। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र को एक जैसा बता दिया। उन्होंने कहा, 'आज की तारीख में दोनों देशों के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं रह गया है। पाकिस्तान में मिलिट्री राज चला रहे हैं, तो यहां नेता मिलिट्री राज चला रहे हैं।'
इसके साथ ही उन्होंने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने बीजेपी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में 370 और 400 सीट जीतने के दावे पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "चुनाव से पहले बीजेपी कैसे 400 सीट जीतने का दावा कर सकती है। अब तक दो चुनाव आयुक्त पद छोड़कर चले गए, जिससे स्पष्ट होता है कि बीजेपी इस चुनाव में कोई गड़बड़ी करना चाहती थी।"
बता दें कि टोंक में कांग्रेस प्रत्याशी हरीशचंद्र मीना की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत बैरवा ने यह बयान दिया है। प्रशांत बैरवा को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का करीबी माना जाता है। वह पूर्व विधायक द्वारका प्रसाद के बेटे हैं।
प्रशांत बैरवा ने बीकॉम और एलएलबी करने के बाद 2013 में अपने राजनीतिक करियर का आगाज किया था। कांग्रेस ने उन्हें 2013 के विधानसभा चुनाव में निवाई सीट से टिकट दिया था, लेकिन उन्हें यहां से हार का मुंह देखना पड़ा था।
2018 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने उन्हें इसी सीट से टिकट दिया। इस बार वो चुनाव जीतने में सफल रहे। फिर, 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी के रामसहाय वर्मा के हाथों यहां से हार का सामना करना पड़ा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story