कैबिनेट मंत्री का विवादित बयान, करवा चौथ को बताया अंधविश्वास

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल करवा चौथ को अंधविश्वास बताया है। गोविंदराम मेघवाल ने कहा कि चाइना में 80 प्रतिशत महिलाएं काम करती हैं। अमेरिका में 50 प्रतिशत महिलाएं काम करती हैं। इसलिए वे देश विज्ञान की दुनिया में जी रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य है कि आज भी करवा चौथ पर महिला चालनी देखती हैं। अपने पति की उम्र लंबी करने की बात करती हैं। लेकिन पति कभी भी पत्नी की उम्र के लिए चालनी नहीं देखता है। लोग अंधविश्वास में जी रहे हैं। आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने राजस्थान डिजीफेस्ट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करवा चौथ को अंधविश्वास बताया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





