भारत
राष्ट्रपति को लेकर विवादित बयान: मंत्री को सब लताड़ रहे, अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- माफी मांगती हूं
jantaserishta.com
14 Nov 2022 5:53 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
जानें पूरा मामला।
नई दिल्ली: टीएमसी नेता अखिल गिरी ने राष्ट्रपति मुर्मू को लेकर विवादित बयान दिया था. उनकी तरफ से नंदीग्राम में एक कार्यक्रम के दौरान कहा गया था कि हम किसी को उनकी शक्ल से नहीं आंकते. लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं? उनके इस बयान ने टीएमसी को मुश्किल में डाल दिया था. अब खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
उनकी तरफ से इस विवाद पर माफी मांगी गई है. उन्होंने कहा है कि मेरे विधायक ने राष्ट्रपति को लेकर जो कहा है, उसके लिए माफी मांगती हूं. मेरी पार्टी पहले भी इस विवाद पर माफी मांग चुकी है. मैं राष्ट्रपति का बहुत सम्मान करती हूं. देश की राष्ट्रपति का सम्मान किया जाना चाहिए. अखिल गिरी इस प्रकार का बयान नहीं दे सकते हैं. हमने उन्हें चेतावनी दे दी है. अब सीएम ममता की तरफ से विवाद को शांत करने की कोशिश तो की गई है, लेकिन बीजेपी ने इसे पश्चिम बंगाल में बड़ा मुद्दा बना दिया है. इसे टीएमसी की आदिवासी विरोधी सोच बता दिया गया है. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा था कि टीएमसी नेता का ये बयान ममता बनर्जी की आदिवासी विरोधी सोच को दिखाता है. ममता बनर्जी ने तो राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन नहीं किया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





