भारत

सिविल सेवा परीक्षा में पूछा विवादित सवाल, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
21 Jun 2022 10:10 AM IST
सिविल सेवा परीक्षा में पूछा विवादित सवाल, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

भोपाल: सोशल मीडिया पर एमपीपीएससी प्रीलीम्स में कश्मीर को लेकर पूछे गए एक सवाल के वायरल होने के बाद पर बवाल मच गया है। रविवार को हुई परीक्षा में पूछा गया था कि क्या कश्मीर को पाकिस्तान को सौंप दिया जाए? इसमें दो विकल्प दिए गए थे। पहला हां, क्योंकि यह भारत के पैसे बचाएगा और दूसरा विकल्प नहीं, क्योंकि इससे और अधिक मांगें उठेंगी। आंसरशीट के मुताबिक दूसरा विकल्प सही जवाब है।

हालांकि, परीक्षा में शामिल लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि यह सवाल सोच जानने के लिए पूछा गया था या ज्ञान। एक अभ्यर्थी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की इच्छा जाहिर करते हुए पूछा, ''सवाल का जवाब साफ है। लेकिन हम इस सवाल के पीछे की वजह नहीं जानते हैं।'' विवादित सवाल को लेकर राजनीतिक घमासान भी शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कश्मीर को पाकिस्तान को सौंपने के बारे में सोचना भी आपत्तिजनक है, पेपर बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अजय यादव ने कहा, ''कश्मीर देश के गौरव का हिस्सा है। यह सोचना भी घोर आपत्तिजनक है कि यह हमारे पैसे बचा सकता है। सही जवाब भी आपत्तिजनक है क्योंकि कश्मीर मुद्दा इस तरह की डिमांड रोकने से नहीं जुड़ा है, बल्कि लोगों को बेहतर जिंदगी देना है।'' कई बार प्रयास के बावजूद एमपीपीएससी के अधिकारियों से इस मुद्दे पर कॉमेंट के लिए संपर्क नहीं हो सका।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story