भारत

अखिलेश और उनकी सांसद पत्नी को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट, मुश्किल में आरोपी

jantaserishta.com
7 March 2024 8:58 AM IST
अखिलेश और उनकी सांसद पत्नी को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट, मुश्किल में आरोपी
x

फाइल फोटो

पुलिस आईपी एड्रेस की मदद से जांच कर रही है।
प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव की सैफई की फोटो लेकर माफिया अतीक अहमद और अशरफ से जोड़कर एक्स पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इसकी जानकारी मिलने पर सपा नेता संदीप यादव ने बुधवार को विरोध जताया। उन्होंने एक्स हैंलडर मनोज श्रीवास्तव के खिलाफ प्रयागराज के जार्जटाउन थाने में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और साइबर अपराध की धारा में केस दर्ज कराया है। पुलिस आईपी एड्रेस की मदद से जांच कर रही है।
सपा नेता संदीप यादव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव सैफई में मुलायम सिंह यादव की समाधी स्थल पर फूल अर्पित करते हुए फोटो को एडिट किया गया।
मनोज श्रीवास्तव के नाम से एक्स पर बने एकाउंट से इस फोटो को शेयर किया गया और माहौल खराब करने के लिए कैप्शन लिखा कि एनकांउटर में ढेर हुए अतीक अहमद और अशरफ की कब्र पर उनके बेटे बहू अखिलेश और डिंपल यादव। इसके अलावा भी अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया है। जब इस बात की जानकारी सपाइयों को हुई तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग की।
आरोप लगाया कि सिर्फ माहौल बिगाड़ने के लिए ऐसा किया गया है। इस मामले में जार्जटाउन एसओ राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। साइबर सेल की मदद से आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story