भारत
बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ विवादित टिप्पणी, सियासी घमासान जारी, जानें कांग्रेस नेता ने क्या कहा?
jantaserishta.com
4 Sept 2024 12:30 PM IST

x
मचा बवाल.
शिमला: बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के मंत्री और कांग्रेस नेता जगत नेगी ने विवादित टिप्पणी की है. हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में कांग्रेस नेता जगत नेगी ने कहा कि कंगना रनौत ने हिमाचल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा तब किया था जब सब कुछ शांत हो गया था क्योंकि बारिश के बीच उनको आना था नहीं. अगर वो आतीं तो उनका मेकअप धुल जाता फिर लोग उन्हें पहचान नहीं पाते कि वे कंगना है या उनकी मां.
कैबिनेट मंत्री और किन्नौर से विधायक जगत नेगी ने विधानसभा में कहा कि 'अगर अभी कहीं बादल फट जाए और हम दो दिन बाद पहुंचें जैसा कंगना जी कर रही हैं... कंगना जी ने ट्वीट किया मुझे कुछ अधिकारियों/विधायकों ने कहा हिमाचल में अभी रेड और ऑरेंज अलर्ट है इसलिए आप अभी मत आओ, जबकि उस समय तक इनके चुनाव क्षेत्र में 34 लोग जान गंवा चुके थे, मंडी में 9 लोग जान गंवा चुके थे."
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





