भारत

मोबाइल चोरी और फर्जी सिम पर लगाम, Sanchar Saathi बना उपभोक्ताओं का सुरक्षा कवच

SHIDDHANT
3 Dec 2025 9:20 PM IST
मोबाइल चोरी और फर्जी सिम पर लगाम, Sanchar Saathi बना उपभोक्ताओं का सुरक्षा कवच
x
डिजिटल सुरक्षा
Delhi दिल्ली: उपभोक्ताओं की डिजिटल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए मोदी सरकार ने हाल के वर्षों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इन्हीं प्रयासों का प्रमुख हिस्सा है ‘Sanchar Saathi’ ऐप, जिसे डिजिटल सुरक्षा को आम लोगों तक सरल और प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। यह ऐप न सिर्फ मोबाइल उपभोक्ताओं के अधिकारों को मजबूत करता है, बल्कि मोबाइल चोरी, फर्जी सिम, साइबर फ्रॉड और डेटा दुरुपयोग जैसी समस्याओं से भी सुरक्षा प्रदान करता है। सरकार का
स्पष्ट
कहना है कि डिजिटल युग में नागरिकों की सुरक्षा के बिना ‘डिजिटल इंडिया’ का लक्ष्य अधूरा है। यही कारण है कि संचार मंत्रालय ने एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया है जो उपभोक्ता को उसके मोबाइल डेटा और पहचान का पूरा नियंत्रण देता है।

Sanchar Saathi के माध्यम से नागरिक अपने मोबाइल नंबरों की जानकारी देख सकते हैं, किसी भी संदिग्ध नंबर को ब्लॉक कर सकते हैं, चोरी या गुम मोबाइल को ट्रैक कर सकते हैं और उसकी सेवाएं बंद करा सकते हैं। पारदर्शिता और भरोसे पर आधारित इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिख रहा है। लॉन्च के बाद से अब तक 1.5 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता इस सेवा का लाभ ले चुके हैं, जो सरकार के डिजिटल प्रयासों में जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। मोबाइल चोरी और फर्जी सिम कार्ड जारी होने की शिकायतों में भी इस ऐप के आने के बाद कमी दर्ज की गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह ऐप न सिर्फ तकनीकी दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि डिजिटल साक्षरता को भी बढ़ाता है।

पहले नागरिकों को मोबाइल चोरी या फर्जी सिम की शिकायत दर्ज कराने में लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, लेकिन अब यह काम कुछ मिनटों में ऑनलाइन पूरा हो जाता है। इसके अलावा ऐप में मौजूद CEIR (Central Equipment Identity Register) सिस्टम चोरी हुए मोबाइल की IMEI पहचान कर उसे नेटवर्क से ब्लॉक कर देता है, जिससे उसका दुरुपयोग रोका जा सके। मोदी सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में इस प्लेटफॉर्म को और विस्तारित किया जाए और अधिक स्मार्ट सुरक्षा फीचर जोड़े जाएं। बढ़ते डिजिटल धोखाधड़ी के मामलों के बीच Sanchar Saathi उपभोक्ताओं के लिए एक मजबूत रक्षा कवच बनकर उभरा है।
Next Story