भारत

स्थानीय निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित, 24 घंटे रहेगा सक्रिय

Nilmani Pal
23 Jun 2022 8:14 AM GMT
स्थानीय निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित, 24 घंटे रहेगा सक्रिय
x

एमपी। त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2022 से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं के लिए नरसिंगपुर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। मतदान तक ये 24 घंटे सक्रिय रहेगा। इसके लिए कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है। यहां आने वाली शिकायतों का संबंधित अधिकारियों के माध्यम से जल्द निस्तारण कराया जाएगा।

जिले में नामांकन पत्र विक्रय की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में शिकायतें आनी भी शुरू हो गई हैं। सभी शिकायतों और समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। ये कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहकर लोगों की शिकायतों और समस्याओं का समाधान कराएगा। यहां लोग चुनाव संबंधी शिकायतें कर सकेंगे। इसकी जानकारी डीएम नरसिंहपुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी है।

कैसे कर सकते है शिकायतें

प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम का नंबर जारी कर कर दिया गया है। इसमें 07792- 230681 नंबर शामिल है। कंट्रोल रूम का निरंतर संचालन करने के कर्मचारी तैनात रहेंगे और इस कंट्रोल रूम के विकास अधिकारी समय-समय पर पर शिकायतों और उनके निस्तारण की गुणवत्ता जांचते रहेंगे।

फ़र्ज़ी सूचनओं पर मिलेगा दंड

कंट्रोल रूम के नंबर पर हर बार फर्जी सूचनाएं भी आती हैं। इन सूचनाओं के कारण प्रशासन को काफी परेशानी भी उठानी पड़ती हैं। लेकिन इस बार फर्जी सूचनाएं देने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद अगर कोई सूचना फर्जी पाई जाती है तो फोन नंबर से शिकायतकर्ता को ट्रेस कर उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Next Story