भारत
कांट्रैक्टर का अपहरण कर मार डाला दोस्तों ने, 20 दिन बाद हुआ खुलासा
jantaserishta.com
6 March 2024 2:00 PM IST

x
कांट्रैक्टर का अपहरण कर मार डाला दोस्तों ने, 20 दिन बाद हुआ खुलासा
लाश जंगल में फेंक दी।
रांची: रांची के नामकुम निवासी कांट्रैक्टर ज्ञान प्रकाश सिंह की हत्या उनके दो दोस्तों ने कर दी और लाश गुमला जिले के एक जंगल में फेंक दी। गुमला पुलिस ने पहचान न होने पर लाश को दफना दिया था। इस हत्याकांड का खुलासा 20 दिनों के बाद हुआ है।
इसके बाद लाश को कब्र खोदकर निकाला गया। पुलिस ने बुधवार को हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ज्ञान प्रकाश सिंह मूल रूप से पटना के बख्तियारपुर के निवासी थे और रांची के नामकुम में रहकर ठेकेदारी करते थे। वह अचानक लापता हो गए तो उनके भाई ओम प्रकाश ने 15 फरवरी को रांची नामकुम थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
उन्होंने उनके दोस्तों गुड्डू और बोल बम पर संदेह जताया था। हालांकि एफआईआर दर्ज होने के तीन दिन पहले ही उनकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने जब दानों संदिग्ध दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली। जेल जाने से पहले दोनों आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि डेढ़ लाख रुपए बकाया नहीं देने की वजह से ज्ञान प्रकाश की हत्या की गई।
Tagsरांचीरांची न्यूज़रांची पुलिसकांट्रैक्टरहत्यादोस्तRanchiRanchi NewsRanchi PoliceContractorMurderFriend
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





