भारत
ठेकेदार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कर्ज से था परेशान
jantaserishta.com
19 Aug 2023 11:38 AM IST

x
पुलिस द्वारा सभी बिंदुओ पर जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाईराइज सोसाइटी में रहने वाले एक ठेकेदार ने बीती रात खुद को लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह कर्ज से परेशान था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना बिसरख को 18 अगस्त को रात 9.30 के आसपास सूचना मिली कि क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति बिशन कुमार मिश्रा (56 वर्ष) पुत्र जय नारायण मिश्रा, निवासी ए वन 702, निराला एस्पायर सोसाइटी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद परिजन विशन को पास के ही यथार्थ अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस सूचना पर थाना बिसरख पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर पोस्टमाॅर्टम की कार्यवाही की जा रही है। मृतक कंस्ट्रक्शन/ठेकेदारी का कार्य करता था। पुलिस द्वारा सभी बिंदुओ पर जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि विशन कुमार कंस्ट्रक्शन लाइन से जुड़े हुए थे और इसी की ठेकेदारी करते थे। धंधे में कर्जे के चलते वह काफी परेशान थे। उनके परिवार में उनकी बीवी और बच्चे हैं। पुलिस इस घटना में हर एंगल पर जांच कर रही है और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है।
Tagsठेकेदारआत्महत्याकर्जहाईराइज सोसाइटीग्रेटर नोएडा वेस्टcontractorsuicideloanhighrise societygreater noida west
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





