कॉन्ट्रैक्टर की हत्या का मामला, मंत्री का इस्तीफा देने से इनकार, होम मिनिस्टर अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन

कॉन्ट्रैक्टर संतोष पाटिल की आत्महत्या के मामले में कर्नाटक की भाजपा सरकार घिरती नजर आ रही है। एक तरफ केस दर्ज होने के बाद भी राज्य के मंत्री के. ईश्वरप्पा ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है तो वहीं कांग्रेस इसे मुद्दा बनाते हुए सड़कों पर उतर आई है। यहां तक कि दिल्ली में यूथ कांग्रेस ने होम मिनिस्टर अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस की मांग थी कि ठेकेदार की ओर से घूस और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों के चलते ईश्वरप्पा को मंत्री पद से हटाया जाए। लेकिन के. ईश्वरप्पा इस मामले में बैकफुट पर आने की बजाय संतोष पाटिल से कभी मिलने या उसे देखने से भी इनकार कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





