भारत

संविदा कर्मी ने सरकारी बस चुराई, ऐसे हुआ गिरफ्तार

jantaserishta.com
2 Nov 2022 9:16 AM IST
संविदा कर्मी ने सरकारी बस चुराई, ऐसे हुआ गिरफ्तार
x
बस बरामद की गई है।
नोएडा (आईएएनएस)| थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस ने मोरना डिपो से ग्रेटर नोएडा डिपो की बस ले जाने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर रोडवेज बस बरामद की गई है। थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस ने मोरना डिपो से ग्रेटर नोएडा डिपो की बस ले जाने वाला अभियुक्त मुकेश शर्मा को ग्राम बरौला से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की निशानदेही पर मोरना बस स्टैंड सीएनजी पंप सेक्टर-35 से चोरी की गई ग्रेटर नोएडा डिपो की बस बरामद की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अभियुक्त मुकेश शर्मा मोरना डिपो पर सविंदा कर्मी ड्राइवर के पद पर माह फरवरी तक कार्यरत था। उसके नौकरी छोडने के उपरांत वह दिनांक 30 अक्टूबर को अपनी सिक्योरिटी मनी के 10,000 रुपए लेने एआरएम के पास आया था, जिसपर एआरएम के रुपए ना देने पर अभियुक्त ने डुप्लीकेट चाबी की सहायता से उक्त बस(जिसका ड्राइवर खाना खाने चला गया था) को चुपचाप मोरना डिपो से लेकर चला गया एवं बस को शशि चौक के पास, महर्षि बाल्मीकि रोड पर खडा करके बस की बैट्री अपने साथ लेकर चला गया। संविदा कर्मी ने बैटरी बेच दी थी। जिसके बाद पुलिस ने बाद और बैटरी बरामद कर ली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story