भारत

भारतीय तटरक्षक बल के लिए 149 सॉफ्टवेयर-डिफाइंड रेडियो की खरीद के लिए बीईएल से अनुबंध

jantaserishta.com
20 Feb 2025 5:01 PM IST
भारतीय तटरक्षक बल के लिए 149 सॉफ्टवेयर-डिफाइंड रेडियो की खरीद के लिए बीईएल से अनुबंध
x
नई दिल्ली: समुद्र व अन्य जलमार्गों में भारत की सुरक्षा व संचार शक्ति को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने 1,220 करोड़ रुपए की एक बड़ी और महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दी है। यह सौदा भारतीय तटरक्षक बल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इस सौदे के अंतर्गत तटरक्षक बल को अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर-डिफाइंड रेडियो मिलेंगे। 'स्टेट ऑफ द आर्ट रेडियो सिस्टम' तटरक्षक बल को सूचना साझा करने की एक भरोसेमंद क्षमता से लैस करेंगे।
इसका सीधा लाभ भारत की समुद्री सुरक्षा को मिलेगा। साथ ही, तटरक्षक बल रेस्क्यू ऑपरेशन में भी इस तकनीक का इस्तेमाल कर सकेंगे।
1,220.12 करोड़ रुपए की कुल लागत पर भारतीय तट रक्षक के लिए 149 सॉफ्टवेयर-डिफाइंड रेडियो की खरीद को स्वीकृति दी गई है। इसके लिए गुरुवार को मेसर्स भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), बेंगलुरु के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि तटरक्षक बल के लिए खरीदे जा रहे अत्याधुनिक रेडियो उच्च गति डेटा और सुरक्षित संचार के आधुनिक माध्यम हैं। ये उपकरण तटरक्षक बल को सुरक्षित और विश्वसनीय सूचना साझाकरण तकनीक से सुसज्जित करेंगे। इतना ही नहीं यह उपकरण तटरक्षक बल को अन्य एजेंसियों के साथ आवश्यक सहयोग करने में भी सक्षम करेंगे।
इससे भारतीय तटरक्षक बल को समुद्री कानूनों के पालन, खोज और बचाव अभियान, मत्स्य पालन संरक्षण और समुद्री पर्यावरण संरक्षण सहित अपनी मुख्य जिम्मेदारियों को पूरा करने में मजबूती मिलेगी।
इसके अतिरिक्त, ये रेडियो भारतीय नौसेना के साथ संयुक्त अभियानों के लिए पारस्परिक संचालन क्षमता को बढ़ाएंगे।
यह परियोजना तटरक्षक बल की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करके भारत सरकार के नीली अर्थव्यवस्था (ब्लू इकोनॉमी) के उद्देश्यों का सहयोग करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है। आत्मनिर्भर भारत पहल के साथ तालमेल बिठाते हुए, यह अनुबंध उन्नत सैन्य-ग्रेड संचार प्रणालियों के लिए देश की विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाएगा, रोजगार के अवसर पैदा करेगा और विशेषज्ञता विकास को बढ़ावा देगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story