भारत
उत्तराखंड परिवहन निगम को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य जारी : सीएम धामी
jantaserishta.com
7 July 2025 2:51 PM IST

x
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित की जा रही 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी (टेम्पो ट्रेवलर) का फ्लैग ऑफ किया। इनमें से 10 टेम्पो ट्रेवलर वाहन देहरादून-मसूरी और 10 टेम्पो ट्रेवलर वाहन हल्द्वानी-नैनीताल रूट पर चलेंगे। इससे नैनीताल-हल्द्वानी और देहरादून-मसूरी के बीच जाम की समस्या में भी कमी आएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि शुरुआती चरण में मसूरी से देहरादून और हल्द्वानी से नैनीताल के लिए 10 टेम्पो ट्रेवलर शुरू किए गए हैं। अगर यह पहल सफल रही तो, इस तरह की सेवाओं की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय से जीटीसी हेलीपैड तक टेम्पो ट्रेवलर से सफर भी किया।
उन्होंने कहा कि वातानुकूलित टेम्पो ट्रेवलर राज्य के परिवहन तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे। इनसे यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और किफायती यात्रा की सुविधा मिल सकेगी और प्रदेश की आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। सरकार का प्रयास है कि राज्य के प्रत्येक क्षेत्र को बेहतर सड़क नेटवर्क और विश्वसनीय परिवहन सेवाओं से जोड़ा जाए। आज डिजिटल टिकटिंग, ऑनलाइन बुकिंग, ट्रैकिंग सिस्टम जैसी सेवाओं द्वारा परिवहन विभाग जनता को सुलभ यात्रा उपलब्ध करा रहा है।
सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड परिवहन निगम को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसके परिणामस्वरूप लगातार तीन वर्षों से परिवहन निगम मुनाफे में है। परिवहन निगम के बस बेड़े में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों का भी समावेश किया जाएगा, जिसके लिए बसों की खरीद की प्रक्रिया गतिमान है। सरकार ने अपने कर्मचारियों और चालक-परिचालकों की कई समस्याओं का समाधान किया है। चाहे डीए में बढ़ोतरी करना हो, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना हो या निगम में भर्तियों के माध्यम से मानव संसाधन बढ़ाना हो, पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके कल्याण के लिए कार्य किए जा रहे हैं। हमारी सरकार प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए संकल्पित है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





