भारत
कांग्रेस को लगातार झटके, अब संजय निरुपम को लेकर आई ये खबर
jantaserishta.com
3 April 2024 4:54 PM IST

x
मुंबई. कांग्रेस का महाराष्ट्र में बड़ा चेहरा रहे संजय निरुपम पर पार्टी बड़ा एक्शन लेने जा रही है. आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस ने संजय निरुपम को स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है. कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में यह प्रस्ताव लाया गया था, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया. अब इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए दिल्ली स्थित कांग्रेस के शीष नेतृत्व को भेज दिया गया है. पार्टी की अनुशासनात्मक कमेटी इसपर अंतिम फैसला लेगी.
संजय निरुपम पर आरोप है कि वो बीते कुछ वक्त से लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे. यही वजह है कि उनपर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है. उधर, यह जानकारी भी सामने आ रही है कि निरुपम गुरुवार सुबह 11:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबांधित करेंगे. माना जा रहा है कि वो इस दौरान कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं. इस बात की संभावना भी प्रबल है कि संजय निरुपम आगामी लोकसभा चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के गुट को ज्वाइन कर सकते हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





