भारत

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश

Shantanu Roy
12 Aug 2025 4:33 PM IST
पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश
x
Nagarota Surian. नगरोटा सूरियां। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से नदी-नालों का पानी उफान पर है। सोमवार को पौग बांध का जलस्तर 1375.87 फुट दर्ज किया है, जो कि खतरे के निशान से 15 फुट दूर है। हालांकि भाखडा ब्यास प्रबंधन बोर्ड ने अलर्ट रहते हुए छह अगस्त से डैम से पानी की निकासी शुरू कर दी है। वहीं पावर हाउस से बिजली उत्पादन के मद्देनजर पहले ही पानी निकासी की जा रही है तथा 52 गेट से भी पानी नियंत्रित रूप में छोड़ा जा रहा है । डैम के पानी से निचले इलाकों को नुकसान न हो इसके लिए नियंत्रित तरीके से पानी छोड़ा जा रहा है। भाखडा प्रबंधन बोर्ड प्रशासन द्वारा सोमवार को भी सुबह से 55904 क्यूसिक पानी थोड़ी थोड़ी मात्रा में छोड़ रहा है। जिला प्रशासन ने लोगों से ब्यास नदी के किनारे जाने पर इसके लिए निचले इलाकों की जनता को व्यास नदी के किनारे से दूर रहने की अपील की है।
Next Story