भारत

पेट्रोल डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी, 80 पैसे की ओर हुई बढ़ोतरी

jantaserishta.com
29 March 2022 10:20 PM IST
पेट्रोल डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी, 80 पैसे की ओर हुई बढ़ोतरी
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: पेट्रोल डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी जारी है. सरकारी तेल कंपनियों (IOCL) ने बुधवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.01 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.27 रुपए प्रति लीटर हो गई है. नए दाम बुधवार से लागू होंगे.

इससे पहले मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol diesel price) में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. एक दिन पहले दिल्ली में पेट्रोल 80 पैसे प्रति लीटर और डीजल 70 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था.
बता दें कि तेल की कीमतों में पिछले 8 दिनों में यह सातवीं बढ़ोतरी है. तेल कंपनियां 24 मार्च को छोड़कर 22 मार्च से लगातार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं. इस तरह 8 दिन में पेट्रोल 5.20 रुपये महंगा हुआ है. वहीं, डीजल 5.35 रुपये तक महंगा हुआ है.
जानकारी के लिए बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है.
इस तरह जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है. इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story