भारत

टुकड़े-टुकड़े गैंग और छोटी मानसिकता के लोगों की लगातार हार : मोहन यादव

jantaserishta.com
8 Feb 2025 12:01 PM IST
टुकड़े-टुकड़े गैंग और छोटी मानसिकता के लोगों की लगातार हार : मोहन यादव
x
भोपाल: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली बढ़त के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि टुकड़े-टुकड़े गैंग, आम लोगों को गुमराह करने वाले और छोटी मानसिकता के लोगों की लगातार हार हो रही है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच रुझानों में भाजपा स्पष्ट बहुमत को पार कर गई है। भाजपा को मिली बढ़त पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनता के साथ जुड़ाव है, भाजपा कार्यकर्ता की मेहनत और देश का बदलता हुआ मिजाज, सब एक दिशा में जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर टुकड़े-टुकड़े गैंग है, जिनकी छोटी मानसिकता है, लोगों को वर्षों से गुमराह करते आ रहे हैं, ऐसे लोगों की लगातार हार होती आ रही है।
उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हम सब देखते हैं कि वर्ष 2023-24 के चुनाव में कांग्रेस ने गंदे-गंदे हथकंडे अपनाकर आखिरी लड़ाई लड़ी, सबको झूठ बोलकर जोड़ा था, वह तिनके की तरह उड़ गए हैं। लगातार हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली के चुनाव भी केंद्र के चुनाव की तरफ ही जा रहे हैं।
देश-प्रदेश को गुमराह करने वालों के लिए सबक है। आप हो, बाप हो या कांग्रेस पार्टी वाले हों, इन सबको सोचने की जरूरत है कि देश की जनता उनकी हकीकत को जान चुकी है और फैले हुए कीचड़ में कमल खिल रहा है, यह प्रसन्नता की बात है।
इसके साथ ही मोहन यादव सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की सरकार जाने को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "आप-दा से मुक्त हुआ दिल्ली..."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story