केरल में कोरोना मामलों में लगातार बढ़ोतरी, बीजेपी प्रवक्ता के बोल- तुष्टीकरण की राजनीति का नतीजा, वीडियो देखें

नई दिल्ली. केरल (Kerala) में कोरोना (Corona) के बढ़ते केस को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने विपक्षी दलों (Opposition Party) पर निशाना साधा है. मीडिया से बात करते हुए संबित पात्रा ने कहा, केरल में कोरोना के मामले बढ़ने के पीछे तुष्टीकरण की राजनीति जिम्मेदार है. उन्होंने कहा, जब देश में कोरोना के केस बढ़ रहे थे तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे थे और जब संसद सत्र चल रहा है तो राहुल गांधी किसी भी विषय पर चर्चा करने को तैयार नहीं हैं. संबित पात्रा ने कहा, विपक्ष को कभी ये नहीं भूलना चाहिए कि देश सबकुछ देख रहा है. संसदी में कौन की पार्टी क्या कर रही है जनता को सब अब लाइव दिखाई देता है.
Press byte by Dr. @sambitswaraj at BJP headquarters in New Delhi. https://t.co/UFVoE4oehB
— BJP (@BJP4India) July 28, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





