
x
फाइल फोटो
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में आमजन की समस्याओं के जानने के साथ उनके समाधान के मकसद से पूरे राज्य में विकास यात्राएं निकाली जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि एक तरफ जहां आमजन की जिंदगी में बदलाव आया, वहीं वे नवाचार का क्रम जारी रखें। मुख्यमंत्री चौहान ने वर्चुअली संवाद करते हुए कहा, प्रदेश में पांच फरवरी से 25 फरवरी तक चलने वाली विकास यात्रा के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित करने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाए। जन-प्रतिनिधियों के साथ यात्रा में संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। विकास यात्रा का आयोजन अच्छे ढंग से हो।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि कुछ जिलों में अच्छे नवाचार किए गए हैं। यह विकास यात्रा केवल कर्मकांड नहीं जनता की जिंदगी बदलने का अभियान है। कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ लेने से वंचित नहीं रहे। कई जगह विकास यात्रा का अच्छा रिस्पोंस है। जहां व्यवस्थाओं में कमी है वहां उन्हें सुधारकर बेहतर विकास यात्रा निकाली जाए।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हर घर जल लाने का कार्य चल रहा है। समूह पेयजल योजना, सिंचाई की योजनाओं के पूरा होने पर कलश पूजन कराएं और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी भी दें। यात्रा के दौरान रचनात्मक कार्य किए जाना अभिनंदनीय है। लाडली बहना योजना और पेसा अधिनियम की चर्चा गांव-गांव में हो।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विकास यात्रा में उत्साह के साथ नवाचार करते रहें। लाडली बहना योजना के कारण जो उत्साह बहनों में देखने को मिल रहा है, उसको और अधिक ढंग से प्रचारित करें। यात्रा के प्रति लोगों की उत्सुकता बढ़े। यात्रा में विशिष्ट हस्तियों को जोड़ने और जन-भागीदारी को बढ़ावा देने की कोशिश करें। जनता और हितग्राहियों के बीच बेहतर संवाद हो। यात्रा को उत्सुकतापूर्ण और बहुआयामी बनाया जाए। विकास यात्रा की कलेक्टर्स अपने स्तर पर प्रति दिन समीक्षा करें।
Tagsमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश न्यूज़मध्य प्रदेश सरकारमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानशिवराज सिंह चौहानMadhya PradeshMadhya Pradesh NewsGovernment of Madhya PradeshChief Minister Shivraj Singh ChouhanShivraj Singh Chouhan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





