
पश्चिम बंगाल में कैदियों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है. दमदम केंद्रीय संशोधनागार में एक कैदी की मौत की एक और घटना घटी है. मृतक का नाम पंचम साव (55) है. उसका घर नोआपाड़ा थाना अंतर्गत गरुलिया मुस्लिम पाड़ा में है. जेल सूत्रों के अनुसार 24 जून 2019 को नोआपाड़ा थाना क्षेत्र के 399/402/ईएस मामले में उसे सजा मिली थी. पुलिस ने उसे विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया था. 29 जून 2019 को उन्हें दमदम जेल में लाया गया था. शनिवार की सुबह सेल नंबर 2/2 में बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. यह देख अन्य कैदियों ने जेल अधिकारियों को सूचना दी. जब उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





