भारत

कंटेनर ने दर्जनों कार और एंबुलेंस को रौंदा, कई लोग घायल

Nilmani Pal
8 April 2024 1:02 AM GMT
कंटेनर ने दर्जनों कार और एंबुलेंस को रौंदा, कई लोग घायल
x
वीडियो

नागपुर। नागपुर जिले में रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। मनकापुर इलाके में एक तेज रफ्तार कंटेनर से टक्कर के दौरान एक के बाद एक कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कंटेनर के चपेट में कुल 12 वाहन आए। जिसमें 9 कार, एक एंबुलेंस और एक बाइक शामिल हैं। सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं हादसे में चार लोग घायल हुए हैं।

नागपुर में ये सड़क हादसा रविवार देर रात हुआ। हादसे के दौरान घायल हुए लोगों के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। नागपुर पुलिस ने एक बयान में कहा कि कंटेनर की स्पीड इतनी अधिक की थी हाइवे पर जार रहे एक के बाद एक 9 कारों को रौंदते हुए आगे बढ़ा। इस दौरान कंटेनर की चपेट में कारों के अलावा एक एंबुलेंस और बाइक भी आ गई। पुलिस ने कहा, "नागपुर के मनकापुर इलाके में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने 9 कारों, एक एम्बुलेंस और दो दोपहिया वाहनों सहित 12 लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं।


Next Story