भारत

ब्रेक फेल...घाटी में कंटेनर में लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत

jantaserishta.com
13 Feb 2026 3:43 PM IST
ब्रेक फेल...घाटी में कंटेनर में लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत
x
कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
रांची: झारखंड के रामगढ़ जिले की चुटूपालू घाटी में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक कंटेनर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा घाटी के ढलान पर हुआ, जहां ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित कंटेनर ने आगे चल रहे ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के तुरंत बाद कंटेनर के केबिन में आग लग गई और चालक बाहर नहीं निकल सका। पुलिस के अनुसार कंटेनर रांची से रामगढ़ की ओर जा रहा था। चुटूपालू घाटी उतरते समय अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया। ढलान होने के कारण कंटेनर की रफ्तार तेजी से बढ़ी और उसने आगे चल रहे ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के तुरंत बाद शॉर्ट सर्किट या घर्षण के कारण कंटेनर में आग लग गई। चालक स्टीयरिंग और केबिन के मलबे के बीच फंस गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल सका। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं, लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। आग पर काबू पाने के बाद शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद रांची–पटना मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घाटी में दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल करने में जुटी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story