भारत

60 यूनिट तक बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगी मुफ्त बिजली, सीएम ने किया ऐलान

jantaserishta.com
26 Jan 2022 7:04 AM IST
60 यूनिट तक बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगी मुफ्त बिजली, सीएम ने किया ऐलान
x
राज्य में फ्री बिजली

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हर महीने 60 यूनिट तक बिजली की खपत करने वाले परिवारों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है. ठाकुर ने मंगलवार को राज्य के 52वें स्थापना दिवस पर यह घोषणा करते हुए कुछ अन्य श्रेणियों की शुल्क दरों में भी कटौती का ऐलान किया. राज्य सरकार ने यह निर्णय दरअसल इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लिया है.

ठाकुर ने सोलन के थोडो मैदान में राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जिन घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली की खपत एक महीने में 60 यूनिट तक है, उनसे कोई पैसा नहीं लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिन घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली की एक महीने में खपत 125 यूनिट तक है, उनसे केवल 1 रुपये प्रति यूनिट शुल्क लिया जाएगा.
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इस निर्णय से 11 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ता को लाभ पहुंचेगा. इस राहत को प्रदान करने के लिए राज्य सरकार 60 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय करेगी. मुख्यमंत्री ने किसानों को और राहत देते हुए इस दौरान बिजली की वर्तमान लागत 50 पैसे से घटाकर 30 पैसे प्रति यूनिट करने की भी घोषणा की. ये लाभ इस साल अप्रैल से लागू होंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story