
x
भोपाल: मध्य प्रदेश शनिवार को उपभोक्ता लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह लोक अदालत सभी जिलों मे लगेगी, इसमें उपभोक्ता संबंधी मामलों का निपटारा किया जाएगा। मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने बताया है कि राज्य के सभी जिलों में शनिवार नौ सितंबर को उपभोक्ता लोक अदालत आयोजित की जाएगी।
बताया गया है कि इस लोक अदालत में राज्य उपभोक्ता आयोग भोपाल में विचाराधीन बैंकिंग, बीमा, विद्युत, चिकित्सा, टेलीफोन, कृषि, ऑटोमोबाइल, हाउसिंग, एयरलाइन्स और रेलवे सहित विभिन्न सेवाओं और वस्तुओं से संबंधित प्रकरणों पर विचार किया जाएगा। साथ ही जिलों के स्तर पर भी प्रकरणों पर आपसी विचार-विमर्श से निराकरण किया जाने के प्रयास किये जायेंगे। लोक अदालत के संबंध में अन्य जानकारी भोपाल स्थित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
Tagsउपभोक्ता लोक अदालतलोक अदालतमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश न्यूज़Consumer Lok AdalatLok AdalatMadhya PradeshMadhya Pradesh News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





