भारत

भारत की पहली बुलेट ट्रेन का ट्रायल, वीडियो

Nilmani Pal
1 Jun 2025 7:12 AM IST
भारत की पहली बुलेट ट्रेन का ट्रायल, वीडियो
x

दिल्ली। भारत में मुंबई से अहमदाबाद के बीच दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन का ट्रायल जापान में शुरू हुआ है. इसके बाद यह भारत में आएगी. भारत में बुलेट ट्रेन के आने से पहले ही युद्ध स्‍तर पर काम जारी है. नेशनल हाई स्‍पीड रेल कॉर्पोरेशन मुंबई और अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर लंबी भारत की पहली हाई स्‍पीड रेल लाइन का निर्माण कर रहा है. जिसका 352 किमी रूट गुजरात के नौ और महाराष्‍ट्र के तीन जिलों से होकर जाएगा.

जापान में बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू होना एक बड़ा कदम माना जा रहा है. जापान और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी के तहत जापान भारत को दो शिंकान्सेन ट्रेन सेट उपहार में देगा. एक बुलेट ट्रेन E5 सीरीज और एक E3 सीरीज है. इन ट्रेनों की डिलीवरी भारत में 2026 की शुरुआत में की जाएगी.

जापान से भारत जब ये ट्रेनें आएंगी तो इनकी टेस्टिंग की जाएगी. इन ट्रेनों को भारतीय भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों में कई स्तर के परीक्षणों से गुजरना होगा. बुलेट ट्रेन की भारत में रफ्तार 320 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी. कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 2026 के दौरान भारत में इन ट्रेनों का ट्रायल किया जाएगा और पूरी तरह से ये ट्रेनें 2029 तक चलने के लिए तैयार हो जाएंगी. 508 किलोमीटर लंबा MAHSR कॉरिडोर नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) द्वारा विकसित किया जा रहा है. यह कॉरिडोर मुंबई और अहमाबाद के बीच यात्रा का समय घटाकर सिर्फ 2 घंटे तक कर देगा. इस रूट पर कुल 12 स्‍टेशन होंगे, जिसमें ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, सूरत और वडोदरा प्रमुख हैं. इस ट्रेन और रूट पर जापान की टेक्‍नोलॉजी इस्‍तेमाल की गई है.


Next Story
null